Friday, May 23, 2025
31.2 C
Ambikāpur
Friday, May 23, 2025

बिना अनुमति क्रेशर संचालन पर राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने की कार्यवाही

Must read

अम्बिकापुर 01 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में तहसील क्षेत्र लुण्ड्रा के ग्राम चंदेश्वरपुर में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। जहां बिना अनुमति क्रेशर संचालन एवं निम्न श्रेणी चूना पत्थर गिट्टी भंडारण करना पाया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि क्रेशर संचालन सूरजपुर निवासी संदीप अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है।

इस दौरान लगभग 10 हाईवा बोल्डर, 03 हाईवा गिट्टी स्टॉक किया गया है। स्टॉक किए गए खनिज और क्रेशर संचालन के संबंध में मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई है। मामले में एसडीएम श्री नीरज कौशिक, खनि निरीक्षक श्री विवेक साहू एवं राजस्व तथा खनिज विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण एवं कार्यवाही की गई।

The post बिना अनुमति क्रेशर संचालन पर राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने की कार्यवाही appeared first on .

police Arrest : कांग्रेसियों को पुलिस ने घड़ी चौक पर किया गिरफ्तार। ….पढ़े पूरी खबर।। .सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर। ……

police Arrest : सरगुजा टाइम्स |अंबिकापुर।सरगुज़ा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके किये गए वायदे पर ज्ञापन देने के...
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article