अम्बिकापुर 26 जुलाई 2024/ जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 02 अगस्त 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम एवं रवि डीटीएच एण्ड माबाईल सेंटर के श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं श्री विनय गौर उपस्थित रहेंगे। जिसके अन्तर्गत अभिकर्ता पद 50 एव सेल्स प्रमोटर पद 10 पदों पर भर्ती की जानी है। जिस हेतु योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण, संभावित वेतन कमीशन 8 हजार से 10 हजार निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो इन पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगन
- SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल
- Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!
- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case
- Malkangiri Hinsa : भीषण हिंसा से तबाह हुए सैकड़ों घर, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर सैकड़ों परिवार
- Jashpur News : पत्थलगांव में जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ की अहम बैठक संपन्न, रघु बेहरा बने नए अध्यक्ष
- मलकानगिरी : मानवता की अपील | पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग अभियान













