Tuesday, July 1, 2025
29.9 C
Ambikāpur
Tuesday, July 1, 2025

Truck hits Kanwariyas on highway in Morena, MP, 2 dead, 5 seriously injured/मप्र के मुरैना में हाइवे पर कांवड़‍ियों को ट्रक ने टक्कर मारी, 2 की मौत, 5 गंभीर घायल

Must read

MAHENDRA SINGH LAHARIYA
MAHENDRA SINGH LAHARIYAhttp://surgujatimes.in
“Designation” .Tehsil Reporter .From-GOPALPURA MORENA, MP-476001 .Whatsapp & Call +919039978991
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

मप्र के मुरैना में हाइवे पर कांवड़‍ियों को ट्रक ने टक्कर मारी, 2 की मौत, 5 गंभीर घायल

रिपोर्टर-महेंद्र सिंह लहरिया

मुरैना l सोमवार तड़के आगरा- मुंबई नेशनल हाइवे पर देवरी गांव के पास कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़‍ियों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो कांवड़ि‍यों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पांच कांवड़‍िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कावंड़‍ियों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत खराब होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया।
मरने वालों में सिहौंनिया गांव के छोटू शर्मा व आशू शर्मा हैं। कांवड़‍िए सोरों से कावंड़ लाने गए थे और आज सोमवार को उन्हें अपने गांव के पास शिव मंदिर में कांवड़ चलाना था।

मुरैना में साेेमवार तडके भीषण हादसा हुआ। ट्रक ने कावंड़‍ियों को टक्‍कर मार दी। इससे दो कावंड़‍ियों की मौके पर मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घाायलों को ग्‍वालियर भेजा गया है। घटना के बाद कावंड़‍ियों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ने जाम को खुलवाया।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article