Saturday, September 13, 2025
24.9 C
Ambikāpur
Saturday, September 13, 2025

Naxalite encounter : मुठभेड़ में जवानों ने 14 लाख का इनामी नक्सली को मार गिराया, हथियार बरामद , पढ़े पूरी खबर

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Naxalite encounter : राजनांदगांव। – नक्सल मोर्चे में तैनात बालाघाट पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के हाथों ढेर हुआ नक्सली तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वांछित था। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के रहने वाले उक्त नक्सली की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी।

बता दें कि बालाघाट के बिरसा पुलिस थाना क्षेत्र के सोनगुड्डा क्षेत्र के कोदापार के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद हॉकफोर्स और बालाघाट पुलिस के जवानों का एक गश्ती दल सर्चिंग के लिए रवाना हुआ। आज सुबह लगभग 8 बजे पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मुकाबला किया।

दोनों ओर से घंटे भर की फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का मुआयना करने पर एक नक्सली का शव मिला।

वहीं मौके से एक थ्री-नॉट-थ्री बंदूक भी जवानों ने बरामद किया। मारे गए नक्सली की पहचान कमलू के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है।

उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित है। इस संबंध में बालाघाट रेंज आईजी संजय सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते बताया कि मलाजखंड दलम में तामिल हार्डकोर नक्सली कमलू पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारा गया है। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सीमा पर हुए मुठभेड़ के बाद सीमा पर हाईअलर्ट किया गया है।

- Advertisement -

बिग ब्रेकिंग जशपुर – गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को पिकप वाहन ने रौंदा,हादसे में 2 दर्जन से अधिक घायल वही तीन लोगों...

बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने श्रद्धालुओं पर पिकप चढ़ा...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article