Sunday, July 6, 2025
28.5 C
Ambikāpur
Sunday, July 6, 2025

अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्यवाही 60 बोरी अवैध धान जब्त

Must read

Samridh Mandal
Samridh Mandalhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Balrampur C.G.497119 .Whatsapp & Call +918357930353
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Surguja times ———- Balrampur news

अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्यवाही
60 बोरी अवैध धान जब्त
*बलरामपुर 26 दिसम्बर 2023/* शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाये।
कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में तहसीलदार रघुनाथनगर के द्वारा अवैध रूप से भण्डारित लगभग 60 बोरी धान जब्त किया गया है। ग्राम झपरा के निवासी रमदसिया के घर में जांच में पाया गया कि रमदसिया के द्वारा 60 बोरी धान अवैध रूप से अपने घर में भण्डारित किया गया था।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article