Monday, September 15, 2025
25.9 C
Ambikāpur
Monday, September 15, 2025

पहले मतदान फिर जलपान“की थीम पर मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से महिला मतदाताओं को मतदान करने किया गया प्रेरित

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 19 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान कमेटी एवं सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर के बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर प्रशिक्षणार्थियों  द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा एवं नोडल अधिकारी श्रीमती रानी रजक के नेतृत्व में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका थीम पहले मतदान फिर जलपान हैं।

उस पर प्रशिक्षणार्थियों ने मेंहदी बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया।

मेंहदी के माध्यम से महिला मतदाताओं को जागृत करने का प्रयास किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने बताया कि देखा जाता है की महिलाएं अपने घर के कामों, जलपान की व्यवस्था करने के कारण मतदान करने नही जाती है और सोचती हैं कि एक मत से क्या होता है ऐसी महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मेहंदी का प्रयोग किया गया।

इस दौरान समस्त बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने लोगों को अपने सारे काम छोड़ कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

- Advertisement -

बिग ब्रेकिंग जशपुर – गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को पिकप वाहन ने रौंदा,हादसे में 2 दर्जन से अधिक घायल वही तीन लोगों...

बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने श्रद्धालुओं पर पिकप चढ़ा...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article