Ambikapur Election News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डा जेपी श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का आवेदन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के समक्ष किया जमा।
सुरेश गाईन सरगुजा टाइम्स : अम्बिकापुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रविधानों के तहत अंबिकापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने संबन्धी उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का आवेदन पहले दिन ही जमा कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिंहदेव समर्थक जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव 2023 के लिये उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से अंबिकापुर सामान्य सीट से दावेदारी के लिये पार्टी के समक्ष अपना आवेदन शुक्रवार को प्रस्तुत कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री की ओर से अंबिकापुर सीट के लिये उनका आवेदन उनके प्रतिनिधी के रुप में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा जेपी श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का यह आवेदन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा के द्वारा स्वीकार किया गया।
- मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगन

- SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल

- Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”

- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!

- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case

मालूम हो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक विधानसभाओं के दावेदारों की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन विधानसभाओं के ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। शुक्रवार को आवेदन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अंबिकापुर में विधानसभा सीट अंबिकापुर के लिये उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से आवेदन प्रस्तुत किया गया। उपमुख्यमंत्री की ओर से दावेदारी के आवेदन के दौरान समर्थन में बडी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव भवन में उपस्थित थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, महापौर डा अजय तिर्की, मो इस्लाम, अरविंद सिंह, संजय विश्वकर्मा, संध्या रवानी, सीमा सोनी, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, वीनू जायसवाल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, विकल झा, अशफाक अली, गुरुप्रीत सिद्धू, आशीष वर्मा, अनूप मेहता, आलोक सिंह,चंद्रभूषण सिंह, मो कलीम अंसारी, शमा परवीन, मो काजू खान, नुजहत फातमा, रुही गजाला, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, पूर्णिमा सिंह, सरला राय, पायल अग्रवाल, शकीला, हिमांशु जायसवाल, राजनीश सिंह, शुभम जायसवाल, रेहान रजा, राजन सिंह, विकास केशरी सहित काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।













