Cg News रायपुर। छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। खबर यह है कि अब प्रदेश की मितानिनों को अब ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में सैलरी क्रेडिट हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह घोषणा की है। इतना ही नही इस सैलरी में केंद्र और राज्य के अंश भी मितानिनें देख पाएंगी। यानि कि उनके खाते में कितने पैसे राज्य सरकार और कितने पैसे केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाते हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।(good news for chhattisgarh health worker) जहां उन्होंने इस बात की घोषणा की है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल थे। इसके पहले सीएम विष्णु देव साय सिकल सेल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मेडिकल कॉलेज नए ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां से उन्होंने सिकल सेल अवेयरनेस प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- School News : गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला : 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी कक्षाएंनवा रायपुर, 16 जून 2025 | सुजीत शर्मा | सरगुजा टाइस School News : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग… Read more: School News : गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला : 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी कक्षाएं
- Crime News : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना- 1 ढाई साल एवं एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म…. दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर jashpur newsSURGUJA TIMES | जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,। जशपुर पुलिस के द्वारा… Read more: Crime News : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना- 1 ढाई साल एवं एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म…. दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर jashpur news
विश्व सिकल सेल दिवस आज
आज विश्व सिकल सेल दिवस है। जिसके उपलक्ष्य में रायपुर में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम विष्णु देव साय के साथ आधा दर्जन मंत्री विधायक मौजूद रहे। यह स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आज से 3 जुलाई तक चलेगा। जिसमें पूरे प्रदेश में सिकल सेल जांच का अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के 1 करोड़ 50 लाख लोगों की जांच होगी। जांच के बाद इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। प्रदेश में अब तक की जांच में 22 हजार सिकल सेल के मरीज मिले हैं। करीब 2 लाख लोग सिकल सेल के वाहक पाए गए हैं।
Cg News सिकेल सेल को रोकथाम के लिए यह कहा जा रहा है कि विवाह से पहले सिकल सेल कुंडली जरूर मिलाएं। इस दौरान Cm साय ने जेनेटिक कार्ड का वितरण भी किया। मंच से ही कुछ महिला हितग्राहियों को जेनेटिक कार्ड वितरित किया गया। कार्ड से हर अस्पताल में निशुल्क इलाज मिलेगा। पूरे प्रदेश में कार्ड का वितरण किया जा रहा है। साथ ही सीएम ने सिकल सेल पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया जो कि हल्बी और गोंडी में लिखी गई है।