✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण हेतु दिलाया संकल्प अब ग्राम पंचायत के एक छत के नीचे ही डिजिटल माध्यम से ग्रामीणों को प्राप्त होगी सभी सुविधाएं

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 25 अप्रैल 2025दे देखा गया: 178 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का शु...

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया। जिले के ग्राम पंचायत कंठी में जिला स्तरीय अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई। शुरुआत के पहले दिन ही अटल डिजिटल सुविधा का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है, श्री ठाकुर प्रसाद वृद्धा पेंशन एवं श्रीमती राजकुमारी ने महतारी वंदन योजना की राशि को अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भू जल स्तर को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया। इस अवसर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, कलेक्टर श्री विलास भोसकर,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष विक्रम सोनपाकरे, जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, सरपंच श्रीमती ज्योति सिंह पैकरा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों को अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से जोड़ा गया है जिससे ग्रामीणों को अब बहुत सारी सुविधाएं ग्राम पंचायत में ही एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। ग्रामीण अपने खाते से आसानी से पैसे निकाल सकेंगे, अपने खाते से किसी अन्य के खाते में पैसे भेज सकेंगे, बिजली-पानी बिल का भुगतान कर सकेंगे तथा पेंशन-बीमा जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ अपने पंचायतों में ही ले सकेंगे। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाताओं और सरपंचों के बीच पहले ही एमओयू हो चुका था। इन सुविधा केंद्रों के आरंभ होने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए विकासखंड और जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही उन्हें विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा था कि पंचायतों में वित्तीय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र एक मील का पत्थर साबित होगा। इनसे निश्चित ही एक ही स्थान पर रेलवे टिकट बुकिंग, छात्रवृत्ति, पेंशन और महतारी वंदन योजना की राशि आहरण की सुविधा ग्राम पंचायतों में ही उपलब्ध होगी। ग्राम पंचायत कंठी की सरपंच ज्योति सिंह पैकरा ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में अटल डीजिटल सुविधा केंन्द्र खोला गया है। इससे हमारे महिलाओं को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि गांव में बैंक नहीं है बैंकिंग कार्य के लिए उनको अम्बिकापुर जाना नहीं पड़ता था। अब ग्राम पंचायत में डिजिटल सुविधा केंद्र होने से आवास का पैसा,पेंशन, महतारी वंदन का पैसा गांव में मिल जाएगा। इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 71 ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। इसमें नागरिकों को जो मूलभूत कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा है वह उनके ग्राम पंचायत में मिलेगी उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जोभी राशि उनके खाते में आती है, अब उनको बैंक में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे इन पंचायतों में ही कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपनी नगद राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज मोर गांव,मोर जल महाअभियान का शुभारंभ किया गया है इसके तहत भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत को आवश्यक संरचनाएं निर्मित किए जएगेहै उसके लिए भी निर्देश दिया गया है और इसके लिए हम सभी अच्छे से प्रयास करेंगे जिससे जिले का भू जल स्तर अच्छे से बढ़या जा सके। शासन की इस पहल से डिजिटल इंडिया और ग्रामीण समावेशी विकास की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित होगा, जिससे गांवों में सुगमता से सुविधाएं उपलब्ध होंगी और ग्रामीण जीवन में परिवर्तन आएगा।    
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण हेतु दिलाया संकल्प अब ग्राम पंचायत के एक छत के नीचे ही डिजिटल माध्यम से ग्रामीणों को प्राप्त होगी सभी सुविधाएं | सरगुजा टाइम्स