SURGUJA TIMES : कोरबा। Sex Racket जिले के कोरबा शहर में पुलिस की टीम ने एमपी नगर में दबिश देकर एक मकान में देह व्यापार संचालित करते दो युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को लगातार अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।
ReadMore:-
- मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगन
- SDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल
- Ambikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
- बिग ब्रेकिंग : जशपुर में “जनसंपर्क” का नया मॉडल – खबर छापो तो ‘अपराधी’, सवाल पूछो तो ‘1 करोड़’ का नोटिस!
- अंबिकापुर में खूनी खेल: डेयरी फॉर्म के पास 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या | Murder Case

सुचना के मुताबिक पुलिस की टीमों ने एमपी नगर मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहे देह व्यापार के ठिकाने पर छापेमारी की है। मौके से मकान मालकिन के अलावा दो युवतियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बार फिर से यहां अनैतिक गतिविधियों शुरू हो गई है और इन कारणों से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। पुलिस के द्वारा इससे पहले भी यहां पर कार्रवाई करने के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।













