Monday, October 20, 2025
26 C
Ambikāpur
Monday, October 20, 2025

सीएम भूपेश बघेल ने श्रीराम की 25 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

CG News ग्राम कुटेना स्थित श्रीराम मंदिर सिरकट्टी आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्ानिवार को राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति को पांच महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है। इस भव्य व विशाल मूर्ति को तैयार करने में ओडिश्ाा के 20 शिल्पकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। मूर्ति को आठ फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीराजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने राजिम-चौबेबांधा-नवागांव मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और 3.7 किलोमीटर लंबे लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया। गौरतलब है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है। राज्य शासन द्वारा राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास उपस्थित रहे।

सिरकट्टी में की श्रीराम की पूजा

मुख्यमंत्री भूपेश ने गरियाबंद के ग्राम कुटेना स्थित श्रीराम मंदिर सिरकट्टी आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Hospital News : अस्पताल विवाद ने पकड़ा तूल, जांच पर असर डालने के आरोप, स्टाफ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लरामपुर । विशेष रिपोर्टवाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article