Wednesday, May 14, 2025
34.6 C
Ambikāpur
Wednesday, May 14, 2025

जली अवस्था में मिला कार में व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान

Must read

सरगुजा के मैनपाट से रायगढ़ जिले के कापू को जोड़ने वाले मार्ग पर जली कार में व्यक्ति की लाश मिला है।

SURGUJA TIMES – सरगुजा के मैनपाट से रायगढ़ जिले के कापू को जोड़ने वाले मार्ग पर जली कार में एक व्यक्ति की शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव कार के पिछली सीट पर जली अवस्था मे पड़ा हुआ था इसलिए हत्या कर कार सहित शव को जला देने का भी संदेह है। वहीं कार में आग लगने के कारण भी व्यक्ति की जल कर मौत की संभावना जताई जा रही है।मैनपाट व कापू पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।

मैनपाट से एक सड़क कापू को जोड़ती है।सरगुजा व रायगढ़ जिले के सीमावर्ती गांव के लोग इसी सड़क से आना जाना करते है। गुरुवार की सुबह मैनपाट से कापू जाने वाले रास्ते से होकर कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ीनुमा रास्ते पर उन्हें एक जली हुई कार दिखाई दी। कार से उस समय भी धुआं निकल रहा था। लोग कार के पास पहुंचे तो उसके भीतर जला हुआ व्यक्ति भी नजर आया, पूरी तरह से जल जाने से सिर्फ कंकाल बचा हुआ था। जले व्यक्ति के शरीर से भी धुआं निकल रहा था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल मैनपाट के कमलेश्वरपुर व व रायगढ़ जिले के कापू थाने में दी। सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस की जांच में यह पता नहीं चल सका है कि कार व कार में जली हुई लाश किसकी है।

रजिस्ट्री एवं नामांतरण के लिए नागरिकों को नहीं पड़ेगा भटकना, सुगमता से पूरी होगी प्रकिया- उपमुख्यमंत्री श्री विजय श

अम्बिकापुर 09 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। इसी कड़ी...
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article