Sunday, June 29, 2025
28.5 C
Ambikāpur
Sunday, June 29, 2025

नारी निकेतन के माध्यम से हुई घर वापसी

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर 19 जून 2024/ महिला बाल विकास विभाग सरगुजा के द्वारा संचालित नारी निकेतन अम्बिकापुर में विगत चार वर्षों से निवासरत महिला सुमेलिया को ग्राम भण्डारदेई, खड़गवां जिला-एमसीबी में पुनर्वास किया गया। उक्त महिला मानसिक रूप से बीमार होने के कारण घर से बिना किसी को बताए 6 वर्ष पूर्व निकल गई थी, जिन्हें उज्जवला गृह जिला कोरिया द्वारा 2021 में नारी निकेतन लाया गया। संस्था द्वारा उक्त महिला के राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी से 1 वर्ष उपचार कराया गया, उपचार उपरान्त वह अपना घर का पता बताने में सक्षम हो पाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से उक्त महिला के घर का पता चल पाया। उनके माता-पिता से संपर्क करने पर उन्होने स्वयं नारी निकेतन आकर अपनी बेटी को ले जाने की मंशा व्यक्त की। 19 जून 2024 को सुमेलिया के घर वाले 6 वर्ष बाद अपनी बेटी से मिलकर भावुक हो गये। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इसकी तलाश कर रहे थे।इस प्रकार नारी निकेतन के माध्यम से सुमेलिया को फिर से उसका घर मिल पाया।

- Advertisement -

Bus Accident : सूरजपुर: भटगांव क्षेत्र में पुलिया से गिरी बस, एसईसीएल कर्मचारियों की बस

Bus Fell from Culvert in Bhatgaon area: सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव इलाके में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article