Saturday, July 12, 2025
31 C
Ambikāpur
Saturday, July 12, 2025

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव मौसम में बदलाव:ठंड से 3 दिन में 2 डिग्री की राहत, बादल से बढ़ेगा पारा

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Ambikapur News@ SURGUJA TIMES – शहर सहित जिले में बीते सप्ताहभर से पड़ रही कड़ाके की ठंड से मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ की हलचल उत्तर की शुष्क हवा में रुकावट आने से तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि शहर का तापमान अभी 10 डिग्री से नीचे है, लेकिन गलन जैसी ठंड अभी नहीं पड़ रही है।

बीते तीन दिन में ही रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बीच बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तो अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में रात के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ से दो- तीन दिन के बाद बादल छाने के बन रहे आसार

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घने बादलों की सक्रियता दिख रही है। ये क्रमशः आगे बढ़ रहे हैं, ​जिससे उत्तर छत्तीसगढ़ में दो- तीन दिन बाद बादल छाने की संभावना है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।एएम भट्‌ठ, मेट्रोलाजिस्ट, मौसम विज्ञान केंद्र, अंबिकापुर

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article