Friday, May 23, 2025
31.2 C
Ambikāpur
Friday, May 23, 2025

11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन…. हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया गया रवाना Ambikapur news

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103

अम्बिकापुर 11 जुलाई 2024/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सरगुजा में 27 जून से 10 जुलाई 2024 तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा आयोजित किया गया। अब 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन शुरू किया गया है, जो 24 जुलाई 2024 तक आयोजित होगा। इस वर्ष जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 2024 का स्लोगन ‘‘विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पत्ति की शान’’ निर्धारित किया गया है। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने हेतु प्रति वर्ष जनजागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें उन दंपति को लक्ष्य के रूप में रखा जाएगा, जिन्होंने अभी-अभी संतान हुई है। इन्हें अस्थाई तौर पर गर्भनिरोधक और परिवार पूरा होने पर नसबंदी जैसे परिवार नियंत्रण उपायों की जानकारी दी जाएगी।

police Arrest : कांग्रेसियों को पुलिस ने घड़ी चौक पर किया गिरफ्तार। ….पढ़े पूरी खबर।। .सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर। ……

police Arrest : सरगुजा टाइम्स |अंबिकापुर।सरगुज़ा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके किये गए वायदे पर ज्ञापन देने के...
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article