Saturday, July 12, 2025
23.3 C
Ambikāpur
Saturday, July 12, 2025

AccidentNews:मौके पर गई जान ऑयल टैंकर ने मासूम को रौंदा लोगों में आक्रोश…

Must read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

SURGUJA TIMESकोरबा। CG Accident  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी से झोरा घाट मार्ग पर आज दोपहर एक अनियंत्रित इंडियन ऑयल टैंकर ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। जिससे दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि रविवार के दोपहर छुरी से झोरा घाट मार्ग में एक इंडियन ऑयल के टैंकर ने 5 वर्षीय सुशांत सारथी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि सुशांत अपने मामा सारथी परिवार में अपनी मां के साथ छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। इसी बीच छुरी के रावणभाठा स्थित तालाब में इंडियन ऑयल के टैंकर को धोने लेकर आया हुआ था। टैंकर की धुलाई कर जब वापस लौट रहा था।

उसी बीच यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर चाबी लेकर फरार हो गया। इस हादसे से मृतक के परिजन व आसपास के स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया। घटना की सूचना कटघोरा थाना मिलते ही थाना प्रभारी अश्विन राठौर व उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा मृतक सुशांत के शव को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article