Tuesday, June 17, 2025
31.4 C
Ambikāpur
Tuesday, June 17, 2025

CMOath taking : पथ ग्रहण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -

CMOath taking : पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर सहित सभी पंचायत भवनों में होगा शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण

- Advertisement -
- Advertisement -

CMOath taking : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स|अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

कौन कौन आ रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता के देखने सुनने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इंतजाम किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पी जी कॉलेज ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण होगा।

 

 

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों में भी लाइव प्रसारण देखने हेतु व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा समस्त आवश्यक व्यवस्था के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर के साथ पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैठक व्यवस्था, प्रसारण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अभी आवश्यक व्यवस्था तत्काल किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, श्री सुनील नायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

Crime News : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना- 1 ढाई साल एवं एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म…. दोनों आरोपियों को...

 SURGUJA TIMES | जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,। जशपुर पुलिस के द्वारा थाना बगीचा व चौकी...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article