Wednesday, May 14, 2025
34.6 C
Ambikāpur
Wednesday, May 14, 2025

NewsAmbikapur@: उत्तरप्रदेश से गांजा लेने आए दो विक्रेता सहित तीन गिरफ्तार

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103

सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर इस बार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ा है।इनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।आरोपित प्रमोद प्रधान रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुनजारा बांधपारा का रहने वाला है।वही ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर आया था।

Taskar

आरोपित प्रमोद से गांजा लेने उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के ग्राम डिघवट सरवत खानी थाना अवराही निवासी बबलू पटेल (26) व कलेक्टर विंद(22) अंबिकापुर पहुंचे थे।बस स्टैंड के पीछे कबीर आश्रम के पास गांजा और रकम लेन-देन की तैयारी चल रही थी।उसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की जब्ती महीनों बाद की गई है।उत्तरप्रदेश से पहुंचे दोनों आरोपित का व्यवसाय भी गांजा बिक्री का है।लैलूंगा के गांजा तस्कर प्रमोद प्रधान से उनकी पुरानी पहचान थी।दोनों के बीच आधे रास्ते तक आने की बात हुई थी।उसी अनुरूप गांजा लेकर आरोपित प्रमोद अंबिकापुर पहुंचा था इधर बनारस होते दोनों आरोपित अंबिकापुर पहुंचे थे।कार्रवाई में सीएसपी स्मृतिक राजनाला के साथ सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, संदीप सिंह व पुलिस टीम सक्रिय रही।

ओडिशा के गांजा तस्करों के संपर्क में है एक आरोपित

आरोपित प्रमोद प्रधान का घर ओडिशा के सीमा से लगा हुआ है।ओडिशा के गांजा तस्करों से उसके संपर्क है।पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपित प्रमोद प्रधान पूर्व में एक बार वह ओडिशा में गांजा के साथ पकड़ा जा चुका है।उसके संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।पूरी संभावना है कि वह पहले भी गांजा खपाने का कार्य कर चुका है।सरगुजा क्षेत्र में पहली बार उसकी गिरफ्तारी अंबिकापुर में हैं।

गांजा सहित दूसरे मादक पदार्थों और नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। तस्करों द्वारा अंबिकापुर शहर को केंद्र मानकर तस्करी की जा रही है।पुलिस ने भी सूचना तंत्र को मजबूत किया है।पिछले दिनों बिहार की डांस पार्टी की दो युवती और दो युवक को पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ पकड़ा था।

News By_SURGUJA TIMES_ AMBIKAPUR

रजिस्ट्री एवं नामांतरण के लिए नागरिकों को नहीं पड़ेगा भटकना, सुगमता से पूरी होगी प्रकिया- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा …..

अम्बिकापुर 09 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। इसी कड़ी...
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article