Sunday, June 1, 2025
39.2 C
Ambikāpur
Sunday, June 1, 2025

मोहर्रम (ताजिया) पर्व के मद्देनजर शांति सभा का किया गया आयोजन,, मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिन्दू समुदाय के लोग हुए शामिल

Must read

SADDAM KHAN
SADDAM KHANhttps://www.surgujatimes.in/
“Designation” .District reporter .From-Kusmi Balrampur C.G.497224 .Whatsapp & Call +917049202014
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

कुसमी थाना परिषद कक्ष में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति सभा का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ हिंदू समुदाय के लोग भी शामिल हुए। 29 जुलाई को मोहर्रम (ताजिया) पर्व मनाया जाना है जिसमें किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो तथा आदतन बदमाशों की जानकारी भी ली गई है, जिससे उनपर पुलिस की निगरानी बनी रहे।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि मोहर्रम पर 28 तथा 29 जुलाई को 2 दिन मनाया जाना प्रस्तावित है, जिस में भव्य रूप से 29 जुलाई को ताजिया निकाला जाएगा। जिसमे झंडा जुलूस को अच्छे तरीके निकलने के साथ-साथ नगर की बिजली की तार को ध्यान में रखते हुए, उसे बाधित न करे एवम मुहर्रम खेल प्रदर्शन की जाएगी उसे सौहार्दपूर्ण खेल करने को कहा गया है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे। इस दौरान नव पदस्थ तहसीलदार शशिकांत दुबे, कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा, ने कहा कि त्यौहार को शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण माहौल में मनाया जाए। और जहां भी पुलिस प्रशासन की मदद चाहिए बेहिचक पुलिस तथा प्रशासन उनकी मदद करेगा।।


बैठक के दौरान नव पदस्थ तहसीलदार शशिकांत दुबे, थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा, मुस्लिम समुदाय के सदर मो. आजाद आलम, सदर मो.यूसुफ अंसरी, करकली सदर इम्तियाज अंसरी, पार्षद वाहिद अली, फरीद खान, उमेश्वर ओझा, संजय गुप्ता, हिन्दू युवा जिला अध्यक्ष निखिल गुप्ता, इम्तियाज, सुनील, व कुसमी के समस्त पत्रकार जगत के मीडिया बंधु के साथ-साथ दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग भी उपस्थित रहे।।

- Advertisement -

CG HSRP NEWS : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सचिव सह परिवहन आयुक्त ने ली बैठक, आर्डर की संख्या डबल करने और नियम...

रायपुर। सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में आज एक वर्चुअल...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article