✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर

Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 9 सितंबर 2026दे देखा गया: 109 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ’’सेवा संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के साथ प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने आज बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों की बैठक ली। उन्होंने जिलों में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में नोडल एवं सहायक नोडल की नियुक्ति, कार्ययोजना, विभागीय दायित्वों एवं गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय, समयबद्ध कार्ययोजना और प्रभावी मैदानी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभियान के तहत अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने कहा। इस हेतु  सभी गतिविधियों को ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टरेट स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले से सम्बंधित जानकारी एवं कार्ययोजना के सम्बंध जानकारी साझा की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

17 सितंबर की शाम हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’-

अभियान का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। 17 सितंबर की शाम जमीनी स्तर पर प्रत्येक परिवार को दीप प्रज्वलन से जोड़ने की पहल की जाएगी। प्रत्येक दीप को 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प के प्रतीक के रूप में देखा गया है। मैदानी टीमें घर-घर पहुंचकर नागरिकों को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत-
‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विकसित भारत की संकल्पना तथा 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों की कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से सामने लाया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

’’नमो सेवा गाथा’’ के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी सेवा की कहानी-
‘नमो सेवा गाथा’ के तहत 17 सितंबर से नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थलों पर विशेष मंचन प्रस्तावित है। नाटकों के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्यों, योजनाओं और उनसे आए बदलाव की कहानियों को सरल एवं भावनात्मक तरीके से संगीतपूर्ण नाट्य के रूप में आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

’’आंगन का उत्सव’’ में सम्मान एवं माताओं से होगा संवाद-
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसमें माताओं एवं बच्चों की भागीदारी के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण और महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। लाभार्थी महिलाएं योजनाओं से अपने जीवन में आए बदलावों की कहानियां भी साझा करेंगी।

’’कहानी बदलाव की’’ लाभार्थियों की वास्तविक कहानियां-
पूरे अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के अंतर्गत सरकारी योजनाओं से सकारात्मक बदलाव का अनुभव करने वाले लाभार्थियों की वास्तविक कहानियां संकलित की जाएंगी। प्रत्येक कहानी में लाभार्थी का नाम, स्थान, जिला, संबंधित योजना और जीवन में आए बदलाव की जानकारी शामिल की जाएगी। इन कहानियों का डिजिटल डेटा बैंक भी तैयार किया जाएगा।

’’सेवा ज्योति यात्रा’’-
25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार एवं विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प के लिए गांव, जिला एवं राज्य स्तर की जनभागीदारी यात्रा का आयोजन होगा।

’’सेवा मेरा योगदान’’ से नागरिक देंगे 25 सेवा गतिविधियों में योगदान-
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों और संस्थाओं को विभिन्न सेवा गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसमें नदी-घाट स्वच्छता सहित सेवा गतिविधियों को शामिल किया गया है। अभियान की रूपरेखा में नागरिक सहभागिता को प्रमुखता देते हुए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

’’सेवा सेतु अभियान’’ से नागरिकों को मिलेगा सरकार का साथ-
‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी। इन शिविरों में पात्र नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने, योजनाओं से जोड़ने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

विभिन्न आयोजनों से बढ़ेगी जनभागीदारी-
अभियान के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत परिवर्तनकारी स्थलों का भ्रमण तथा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया