अम्बिकापुर 29 मई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन कार्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर स्थित स्ट्रांग रूम के निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने राजनीतिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्षों में की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।
उन्होंने आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभावार बनाए जा रहे मतगणना कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना कार्य में संलग्न अमले, मतगणना की रिपोर्टिंग, मीडिया कक्ष की व्यवस्था, मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों और एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, परिसर और मतगणना कक्ष में एंट्री और एक्जिट आदि में नियमों के पालन के बारे में जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने मतगणना दिवस पर विद्युत की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करने, सहित इंटरनेट व्यवस्था, सुरक्षा के सभी मानकों के पालन के निर्देश दिए। जिससे किसी भी तरह से मतगणना कार्य प्रभावित ना हो।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।