रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अराजक तत्वाें ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां एक कुछ अराजक तत्वों ने पंडाल में रखी भगवान गणेश की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया और पुलिस थाने में हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में स्थानीय हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी संख्या में फोर्स तैनात करनी पड़ी।
यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखेनगर इलाके में हुई, जहां स्थानीय निवासियों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक युवक ने पंडाल में रखी भगवान गणेश की मूर्ति के निचले हिस्से को तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग बड़ी संख्या में थाने की ओर बढ़ने लगे।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।