अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी तरुण कुमार जायसवाल (51 वर्ष)
अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी तरुण कुमार जायसवाल (51 वर्ष) को पुलिस ने लगभग 10 दिनों की तलाश के बाद बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर अंबिकापुर लाने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपी एक महिला मित्र के साथ मिला। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 504/2026 दर्ज है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म का आरोप है।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। जांच के दौरान देवघर, वासुकीनाथ, पुरी और रांची सहित कई स्थानों पर तलाश की गई। लगातार ट्रैकिंग के बाद आखिरकार आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। 265883.jpg60.04 KB जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घरों पर दबिश दी, लेकिन दोनों मकान बंद मिले और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ थे। पुलिस ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कराई तथा आरोपी के बैंक खातों को भी फ्रीज किया। आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले के लिए डीआईजी एवं एसएसपी द्वारा ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। IMG-20260807-WA0000.jpg51.46 KB पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के नाम पर दर्ज 12 बोर डीबीबीएल लाइसेंसी बंदूक को लाइसेंस निरस्त होने के बाद उसके घर से जब्त कर लिया गया है। आरोपी की पत्नी वर्तमान में उप सरपंच है।
इस मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे। बुधवार को आदिवासी समाज ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। पीड़िता की पहचान और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही, कानून के अनुसार न्यायालय में आरोप सिद्ध होने तक आरोपी को दोषी नहीं माना जाता।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।