✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
बस्तर

बस्तर संभाग में परिवहन नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई , वाहनों के काटे गए चालान।

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 4 जून 2025दे देखा गया: 629 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कोंटा, किरंदुल, बीजापुर, ओडिशा रोड में वाहन चालक बेखौफ परिवहन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर विभाग के मुख्यालय से मिले निर्देशानुसार परिवहन विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी की टीम ने एक माह में अलग-अलग सड़कों में चल...

Advertisement
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कोंटा, किरंदुल, बीजापुर, ओडिशा रोड में वाहन चालक बेखौफ परिवहन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर विभाग के मुख्यालय से मिले निर्देशानुसार परिवहन विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी की टीम ने एक माह में अलग-अलग सड़कों में चल रही वाहनों की जांच की। इस दौरान सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों के 22 सहित 1624 वाहन परिवहन नियमों का उल्लंघन करते मिले। ऐसे वाहनों पर 56 लाख 12 हजार 298 रूपये का जुर्माना किया गया। उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई से वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया। ओव्हरलोड 2 वाहनों पर 36000, ओव्हरहाईट के 8 वाहनों से 1.60 लाख, ओव्हरडाईनेशन के 4 वाहनों पर 84 हजार, 5 वाहनों पर ई-चालान से 3 लाख 21 हलार 500 रूपये की कार्रवाई की। लक्ष्य से दुगुना राजस्व वसूलामुख्यालय की ओर से उड़नदस्ता प्रभारी को एक माह में 20 लाख रूपये का राजस्व लक्ष्य है। जगदलपुर उड़नदस्ता प्रभारी की टीम ने मई माह में लक्ष्य से दुगुना राजस्व वसूला। यह टीम सुबह से बस्तर संभाग के सात जिलों के सड़कों में वाहनों की जांच में जुटे हुए हैं। दूसरी बार भेजेंगे कोर्टपरिवहन विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी निरीक्षक अनिल घरडे ने बताया कि, परिवहन नियमों का उल्लंघन करते मिले वाहनों में पहली बार जुर्माना किया गया। दूसरी बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के वाहन को जब्त कर कोर्ट भेजा जाएगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...