✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
रायपुर

बिना अनुमति धरना व रैली करने वाले छह गिरफ्तार

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 8 जनवरी 2023दे देखा गया: 669 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना प्रशासन की अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इनके पास रैली करने की कोई अनुमति नहीं थी। रायपुर। बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल पर रविवार को हंगामा मच गया। यहां पर आजाद जनता पार्टी के बैनर तले अलग-अलग प्रदर्शनकारी सम...

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना प्रशासन की अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इनके पास रैली करने की कोई अनुमति नहीं थी।

रायपुर। बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल पर रविवार को हंगामा मच गया। यहां पर आजाद जनता पार्टी के बैनर तले अलग-अलग प्रदर्शनकारी सम्मेलन के लिए जमा हुए थे। यहां से वे इनडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। वे रैली की श्ाक्ल में इनडोर स्टेडियम की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर ही एक महिला समेत पांच नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।

दरअसल अनियमित कर्मचारी, सफाई कर्मी, एसआइ परीक्षा अभ्यर्थियों का पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में रविवार को एक मंच पर सभी संगठनों को लाने की तैयारी थी। आजाद जनता पार्टी के बैनर तले इन सभी का सम्मेलन बुलाया गया था। बूढ़ातालाब धरनास्थल पर इनकी मांगों पर बात होनी थी। उधर दोपहर के समय जब प्रदर्शनकारियों को इस बारे में जानकारी लगी कि सीएम भूपेश बघेल का कार्यक्रम भी इनडोर स्टेडियम में चल रहा है, तब उन्होंने फैसला लिया कि वे वहां जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

इसके बाद सभी लोग रैली निकालकर इनडोर स्टेडियम की ओर जाने लगे। इसकी जानकारी होते ही वहां तैनात पुलिस बल ने सभी को रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारी नाराज हो गए। उनकी मांग थी कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने दिया जाए, पर बात नहीं बनी।

महिला सफाई कर्मी व स्वच्छता दीदी भी शामिल रहीं

धरनास्थल पर मौजूद एडिशनल एसपी पश्चिम देवचरण पटेल, सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, सीएसपी सिविल लाइन वीरेंद्र चतुर्वेदी समेत पुरानी बस्ती, गोलबाजार, टिकरापारा थाना प्रभारी और बल ने महिला सफाई कर्मियों, स्वच्छता दीदियों को हटा दिया। इसे लेकर मौके पर जमकर नारेबाजी की गई । पुलिस ने यहां प्रदर्शन में शामिल आजाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान, भारत मिशन एवं शहरी आवासीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रदेश संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष रवि गढ़पाले, संजीव मिश्रा और टुमलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया।

पांचों के खिलाफ धारा 147,149,186,332,353,151 के तहत अपराध कायम किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना प्रशासन की अनुमति के ये धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इनके पास रैली करने की कोई अनुमति नहीं थी। कुछ देर बाद अचानक महिला सफाई कर्मियों के बीच पहुंच कर नारेबाजी कर रही रसोइया संघ की नीलू ओगरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नीलू के खिलाफ पहले से एक जमानती केस दर्ज था। उसे भी धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया।

महिला सफाई कर्मियों को भड़काकर यहां लगा गया था। बिना अनुमति प्रदर्शन व रैली निकालने पर छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है। धरनास्थल पर एक भी पुलिस परिवार के सदस्य प्रदर्शन में शामिल नहीं थे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...