सरगुजा टाइम्स : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पत्नी थाने पहुंच गई और पति सहित छह लोगों पर केस कर दिया. पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाता है. बीते सोमवार (19 फरवरी) को महिला थाने में पत्नी की ओर से शिकायत दर्ज...
सरगुजा टाइम्स : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पत्नी थाने पहुंच गई और पति सहित छह लोगों पर केस कर दिया. पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाता है. बीते सोमवार (19 फरवरी) को महिला थाने में पत्नी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित महिला ने छह लोगों को नामजद करते हुए केस किया है. पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का है. पत्नी ने पति पर कार्रवाई की मांग की है.
वैशाली की रहने वाली है पीड़ित महिला
महिला की शादी दो साल पहले हुई है. वह वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जिस युवक से शादी हुई है वह मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 31 मई 2021 को हुई है. शादी के अगले दिन वह ससुराल चली गई. इसके बाद से उसका पति उसको अनदेखा कर रहा है. उसने ससुरालवालों को इसके बारे में बताया, लेकिन कहा गया कि उसका पति जैसा कहता है वो वही करे.
पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने पति से पूछा कि आप संबंध क्यों नहीं बनाते हैं तो इस पर वह मारपीट के साथ और गाली-गलौज करने लगता है. धमकी देता है कि घर से बाहर पैर निकालोगी तो उसे और उसके परिवार को वह जान से मार देगा. इस बीच कई बार उसने भागने की कोशिश की, पुलिस से मदद लेने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी. एक दिन प्लान बनाकर भागी और सारी बात उसने अपने परिजन को बताई. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ.
महिला थाना प्रभारी ने क्या कहा?
महिला थाना प्रभारी अदिति कुमारी ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है. पीड़ित महिला ने बताया है कि शादी के बाद पति ने कभी भी संबंध नहीं बनाया. काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी जिसके बाद एफआईआर दर्ज करनी पड़ी.
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।