✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
Uncategorized

19 मजदूर छुड़ाकर लाए गए घर वापसी ,महाराष्ट्र में बंधक बनाकर रखे गए

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 30 दिसंबर 2022दे देखा गया: 939 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

SURGUJA TIMES - Laborers rescued: महाराष्ट्र से अंबिकापुर लौटने के बाद चेहरे पर दिखा सुकून, मजदूरों ने वापस लाने के लिए प्रशासन का जतायाआभार, ठेकेदार द्वारा मोबाइल छीनकर रख लिया गया था, 6 मजदूरों के साथ की गई थी मारपीट अंबिकापुर. Laborers Res...

Advertisement

SURGUJA TIMES - Laborers rescued: महाराष्ट्र से अंबिकापुर लौटने के बाद चेहरे पर दिखा सुकून, मजदूरों ने वापस लाने के लिए प्रशासन का जतायाआभार, ठेकेदार द्वारा मोबाइल छीनकर रख लिया गया था, 6 मजदूरों के साथ की गई थी मारपीट

अंबिकापुर. Laborers Rescued: सरगुजा जिले के सीतापुर व लुंड्रा क्षेत्र से 19 मजदूरों का सौदा एक व्यक्ति द्वारा महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कर दिया गया था। मजदूरों को मजदूरी के बदले अच्छा पैसा दिलाने का लालच दिया गया था। महाराष्ट्र में ठेकेदार द्वारा सभी मजदूरों के मोबाइल छीन लिए गए थे तथा उन्हें बंधक बना लिया गया था। इस मामले में मजदूरों के परिजनों ने प्रशासन से उन्हें मुक्त कराने की गुहार लगाई गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कलक्टर ने एक टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजा। टीम द्वारा वहां बंधक बनाकर रखे गए जिले के 19 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। गुरुवार को उन्हें अंबिकापुर लाया गया। सकुशल वापसी पर श्रमिकों चेहरे खिल उठे। घर वापसी कराने पर उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नकना के 13 मजदूर और लुंड्रा थाना क्षेत्र के बरगीडीह के 6 मजदूरों को काम दिलाने के बहाने महाराष्ट्र में बंधक बनाया गया था। गन्ना काटने और ज्यादा मजदूरी राशि दिलाने का लालच देकर 19 श्रमिकों को महाराष्ट्र ले जाने के पीछे सरगुजा के ही लुंड्रा थाना क्षेत्र के बरगीडीह निवासी पुष्पनंद गिरी का नाम सामने आया था।

वह सरगुजा क्षेत्र के भोले-भाले युवकों को मजदूरी दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र के बीड़ ले गया, फिर यहां उनका सौदा कर राशि लेकर फरार हो गया। इससे 19 मजदूर डर के साए में पिछले एक महीने से कार्य करने को विवश थे।

उन्हें छुड़वाने पीडि़त मजदूर के परिजनों ने प्रशासन से आग्रह किया था। परिजनों ने बताया था कि महाराष्ट्र में ठेकेदार द्वारा उनकी मोबाइल छीन ली गई है तथा 6 श्रमिकों के साथ मारपीट भी की गई है।

Advertisement

महाराष्ट्र से छुड़ाकर लाए गए श्रमिक
कलेक्टर कुंदन कुमार को श्रमिकों के परिजनों के माध्यम से सूचना मिली कि महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 19 श्रमिकों को बंधक बनाकर रखा गया है जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते श्रमिकों की रेस्क्यू के लिए नायब तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजा।

महाराष्ट्र में ये श्रमिक विभिन्न संस्थानों में श्रमिक का कार्य कर रहे थे। अम्बिकापुर की टीम 26 दिसंबर को रवाना होकर 27 दिसंबर को बीड़ महाराष्ट्र पहुंची। टीम ने महाराष्ट्र के बीड़ जिले के जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर दबिश दी। इसके पश्चात श्रमिकों को बंधनमुक्त कराया गया।

उपरोक्त सभी श्रमिकों को अवमुक्त कराकर 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सकुशल अम्बिकापुर लाया गया। अंबिकापुर आकर सभी मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। रेस्क्यू टीम में श्रम निरीक्षक केके प्रजापति, एएसआई बालमुकुंद, आरक्षक रामकुमार व सूरज राठिया शामिल थे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...