ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
रायपुर

accident News : विधायक की कार एक्सीडेंट ट्रक ने मारी टक्टर विधायक के साथ उनकी पत्नी की हालत गंभीर। पढ़े पूरी ख़बर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 13 जनवरी 2025दे देखा गया: 498 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
accident News : विधायक की कार एक्सीडेंट ट्रक ने मारी टक्टर विधायक के साथ उनकी पत्नी की हालत गंभीर। पढ़े पूरी ख़बर

वाड्रफनगर. भाटापारा विधायक इंद्र साव अपने परिवार के साथ रविवार को कार से कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में उनकी कार सामने से आ रहे कोयला लोड ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधायक, उनकी पत्नी, 2...

Advertisement
वाड्रफनगर. भाटापारा विधायक इंद्र साव अपने परिवार के साथ रविवार को कार से कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में उनकी कार सामने से आ रहे कोयला लोड ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधायक, उनकी पत्नी, 2 पुत्री समेत 7 लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया है। भाटापारा विधायक इंद्र साव 55 वर्ष रविवार को कार (Car-truck accident) से कुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी प्रतिमा साव 53 वर्ष, 2 पुत्रियों सजुश्रुति साव 27 वर्ष, स्वाति साव 25 वर्ष सहित परिवार की 2 महिलाओं 32 वर्षीय मधुरिमा साव पिता राजेंद्र साव, सरस्वती साव पति राजेंद्र साव 53 वर्ष व पीएसओ तोकेश्वर यादव पिता मक्खन लाल यादव 28 वर्ष भी सवार थे। वे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम नधिरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार विधायक, उनकी पत्नी, दोनों पुत्रियों समेत 7 लोग घायल हो गए। विधायक की पत्नी की हालत गंभीर  बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पत्नी जिला अस्पताल रेफर.... कार से हुई भिड़ंत में ट्रक चालक म्योरपुर के ग्राम आरंगपानी निवासी तेज नारायण पिता रामलखन गोड़ भी घायल हो गया। इधर डॉक्टरों ने विधायक की पत्नी प्रतिमा साव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।  
Advertisement
टैग्स (Tags):#2023 Election#accident news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...