ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
रायपुर

AMBIKAPUR : जिले में पेट्रोल डीजल आपूर्ति की समस्या नहीं, प्रशासन की लोगों से अपील पैनिक ना करें, जिले में 61 पंपों में पर्याप्त पेट्रोल डीजल स्टॉक उपलब्ध,अफवाहों से बचें, मुख्यमंत्री

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 2 जनवरी 2024दे देखा गया: 812 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
AMBIKAPUR :  जिले में पेट्रोल डीजल आपूर्ति की समस्या नहीं, प्रशासन की लोगों से अपील पैनिक ना करें, जिले में 61 पंपों में पर्याप्त पेट्रोल डीजल स्टॉक उपलब्ध,अफवाहों से बचें,  मुख्यमंत्री

AMBIKAPUR : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 02 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठक ली जिसमें मुख्य सचिव, डीजीपी, समस्त कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बै...

Advertisement
AMBIKAPUR : सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 02 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठक ली जिसमें मुख्य सचिव, डीजीपी, समस्त कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा भी कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।

जिले में पेट्रोल डीजल आपूर्ति की समस्या नहीं, प्रशासन की लोगों से अपील पैनिक ना करें, अफवाहों से बचें

  कलेक्टर श्री कुन्दन ने जिले के लोगों से अपील की है कि इस स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। आम जन पैनिक ना हों। उन्होंने यह भी अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें। प्रशासन द्वारा पेट्रोल डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

सरगुजा जिले में पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी -

  जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित कुल पेट्रोल डीजल पंपों की संख्या 67 है। इनमें से 61 पंपों में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल का स्टॉक 277000 लीटर और डीजल का स्टॉक 475000 लीटर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि 41 पंपों में आज दिनांक की स्थिति में आपूर्ति की गई है। जिले में मौजूद पंपों में रिलायंस 01, इंडियन ऑयल 25, भारत पेट्रोलियम 17, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 24 पंप हैं। जिले उन्होंने जानकारी दी है कि आज की स्थिति में केवल 06 पंप ड्राई है। गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त उपलब्ध है। जिले में 17 गैस एजेंसी है, जहां 16 एजेंसी में 3896 गैस सिलेंडर उपलब्ध है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...