ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
भिलाई

Bhilai News आज गांधी के देश में गांव और किसान की दशा और दिशा निराश करने वाली:

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 8 जुलाई 2023दे देखा गया: 417 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Bhilai News आज गांधी के देश में गांव और किसान की दशा और दिशा निराश करने वाली:

Surguja Times - भिलाई। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व चर्चा गोष्ठी का आयोजन एचएससीएल कालोनी रूआबांधा में किया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर फाउंडेशन के सं...

Advertisement

Surguja Timesभिलाई। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व चर्चा गोष्ठी का आयोजन एचएससीएल कालोनी रूआबांधा में किया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सबसे पहले अपनी ओर पुष्पांजलि अर्पित कर भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि दी। चर्चा गोष्ठी में विमर्श का विषय ‘गांधी के देश में गांव और किसान की दशा और दिशा’ रखा गया था।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संयोजक और समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय महामंत्री आर. पी. शर्मा ने कहा कि इन दिनों राजनीति के साथ गावों और किसानो की दशा और दिशा निराश करने वाली है। सही मायनों में राजनीति की भूमिका का निर्वहन नहीं हो पा रहा है। केवल निंदा,आलोचना करने से ही काम नहीं होता बल्कि सकारात्मक दिशा का अनुसरण करते हुए देश की उन्नति की दिशा में अग्रसर करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

एच.एम.एस. के महासचिव प्रमोद मिश्रा ने स्व. चंद्रशेखर जी के जीवनी और उनकी राजनीतिक जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए देश के वर्तमान स्थिति पर व्यापक रूप से चर्चा किया।उन्होंने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण के समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य चंद्रशेखर ने किया। मिश्रा ने पूंजीवादी विचारधारा को देश के लिए खतरा बताया।

Advertisement

समाजवादी नेता त्रिलोक मिश्रा ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर हमेशा देश की उन्नति के लिए बुनियादी सवालों को संसद में उठाते थे। उनके विचारों का विरोधी दल भी सम्मान करते थे।
आयोजित कार्यक्रम में राज कुमार सिंह,मो. फारूक, कपिल देव प्रसाद, मिश्री राम रजक, धीरेन्द्र कुमार साहू सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे

SURGUJA TIMES AMBIKAPUR

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Bhilai News आज गांधी के देश में गांव और किसान की दशा और दिशा निराश करने वाली: | सरगुजा टाइम्स