CG News :Raipur News: राजधानी के आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआइ) के हार्ट चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने टाइटेनियम प्लेट से नई पसली बनाकर सड़क हादसे में घायल शिक्षक की जान बचाई है।
रायपुर। राजधानी के आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआइ) के हार्ट चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने टाइटेनियम प्लेट से नई पसली बनाकर सड़क हादसे में घायल शिक्षक की जान बचाई है। राजिम के रहने वाले 63 वर्षीय शिक्षक विगत आठ दिनों पहले स्कूल से घर आते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। सिर और छाती में गहरी चोट आई थी।
हादसे के बाद उन्हें तुंरत गरियाबंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। आक्सीजन सेचुरेशन गिरने के कारण मरीज को तुंरत एसीआइ के हार्ट चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में रेफर किया गया।
हार्ट सर्जरी विभाग में शिफ्ट करते ही मरीज को वेंटिलेटर पर डालना पड़ा, क्योंकि पसली के चकनाचूर होने के कारण फ्लेल चेस्ट बन गया था। इससे मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। वेंटिलेटर सपोर्ट के बाद भी आक्सीजन सेचुरेशन अच्छा नहीं था।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।