CG NEWS SURGUJA TIMES रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 29 अगस्त को शाम 5.30 बजे चम्पारण के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण करेंगे।
चम्पारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं।
ताम्रध्वज साहू करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षताकार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।
हनुमान चालीसा का भी होगा पाठलोकार्पण कार्यक्रम चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे होगा। इसी प्रकार रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन एवं सुश्री शन्मुख प्रिया मुम्बई की प्रस्तुति होगी।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।