राजधानी में रायपुर संभाग के साढ़े 8 हजार बुजुर्गों का हुआ परीक्षण
SURGUJA TIMES Raipur - वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की पहल पर रायपुर के ग्राम टेमरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहली ब...
राजधानी में रायपुर संभाग के साढ़े 8 हजार बुजुर्गों का हुआ परीक्षण
SURGUJA TIMES Raipur - वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की पहल पर रायपुर के ग्राम टेमरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहली बार संभाग स्तरीय मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों का निःशुल्क आंख, कांन, दांत और अस्थि चिकित्सा परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सहायक उपकरण भी वितरित किया गया। यहां रायपुर संभाग के लगभग साढे 8 हजार वरिष्ठजनों का परीक्षण किया गया। इनमें रायपुर जिले के 4638, धमतरी के 1364, महासमंुद के 832, गरियाबंद के 736 और बलौदाबाजार के 858 वरिष्ठजन शामिल हैं।
logo ki bhid
परीक्षण के बाद बुजुर्गों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हील चेयर आदि प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभागों में भी बुजुर्गों के लिए क्रमवार परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के निर्देश पर कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को लाने-ले-जाने और भोजन की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई थी। उन्होंने सभी बुजुर्गों को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकानाएं दी है।
prasikshand ke dawran
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण और देखभाल के लिए पंेशन सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाईन नंबर 155326 और टोल-फ्री नंबर 1800-233-8989 का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही बुजुर्गों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में भरण-पोषण अधिकरण एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में अपीलीय अधिकरण गठित किया गया है। बुजुर्गों के लिए 24 जिलों में 32 वृद्धाश्रम और 04 प्रशामक देखरेख गृह संचालित हैं।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।