ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
महासमुंद

CGNews: फर्जी डिग्री से चला रहा था अस्पताल, एसडीएम ने दबिश देकर किया सील Mahasamund News पूरी न्यूज़ पड़े

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 26 जुलाई 2023दे देखा गया: 901 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
CGNews: फर्जी डिग्री से चला रहा था अस्पताल, एसडीएम ने दबिश देकर किया सील Mahasamund News पूरी न्यूज़ पड़े

महासमुंद जिले के सरायपाली ब्‍लाक में मनमर्जी से संचालित निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर्स की लगातार शिकायतों के बाद एसडीएम ने दबिश दी है। SURGUJA TIMES :महासमुंद/ महासमुंद जिले के सरायपाली ब्‍लाक में मनमर्जी से संचालित निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर्स क...

Advertisement

महासमुंद जिले के सरायपाली ब्‍लाक में मनमर्जी से संचालित निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर्स की लगातार शिकायतों के बाद एसडीएम ने दबिश दी है।

SURGUJA TIMES :महासमुंद/ महासमुंद जिले के सरायपाली ब्‍लाक में मनमर्जी से संचालित निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर्स की लगातार शिकायतों के बाद एसडीएम हेमंत रमेश नंदनवार व खंड चिकित्सा अधिकारी डा विजय कोसरिया ने ऐसे ठिकानों पर दबिश दी। यहां अवैध रूप से संचालित हास्पिटल, क्लिनिक को सील किया गया। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई। इनके खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रकरण बनाया गया है।

कुमकुम हास्पिटल व क्लिनिक सील

एसडीएम व बीएमओ द्वारा पोस्ट आफिस के सामने अवैध रूप से संचालित 50 बिस्तर अस्पताल - कुमकुम हॉस्पिटल को सील किया गया। उक्त हॉस्पिटल का पंजीयन ना होने, मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत ना करने पर ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, एक्सरे कक्ष एवं मेडिकल को नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सील किया गया।

बता दें कि जब निरीक्षण के लिए एसडीएम और बीएमओ अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल संचालक प्रवीण शर्मा नदारद थे। जबकि, अस्पताल में आपरेशन किए गए चार मरीज भर्ती पाए गए। मरीजों ने बताया कि उनका ऑपरेशन डॉ प्रवीण शर्मा ने किया है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों में यशवंत राय पिता रूप सिंह (26) संतपाली मिक्सर मशीन में हाथ फंस जाने से बीच की उंगली कट गई थी। जिससे ऑपरेशन करवाया गया। उंगली को काटा गया है, जो 23 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं। और 24 को उनका आपरेशन किया गया।

Advertisement

इसी तरह आपाबाई सैलानी कला भटगांव, सावन बाई निवासी झुमका सरसीवा, सुख मोती बाघ दुलारपाली का बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ है और वे विगत दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जिन्हें पांच दिन भर्ती रखने के।लिए अस्पताल से कहा गया। उनसे अस्पताल में इसके एवज में 24 हजार की मांग की गई है। मरीजों की ओर से किसी के द्वारा 10 हजार तो किसी के द्वारा 15 हजार रुपये जमा किया गया है।

इसी तरह भोथलडीह में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मेडिकल चला रहे हैं देवराज साहू की क्लीनिक व साहू मेडिकल को सील कर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मौके पर निरीक्षण में पहुंचे एसडीएम व बीएमओ ने देखा कि वहां बिना डिग्री के देवराज द्वारा भोथलडीह निवासी बालमुकुंद नायक जो खून की कमी के कारण इलाज करवाने उनके क्लीनिक पहुंचा था। जिन्हें डॉक्टर द्वारा ड्रिप चढ़ाया गया था।

धनेश्वर बंछोर दर्रा भांठा निवासी अपने पांच वर्ष के पुत्र प्रशांत बंछोर के खांसी व निमोनिया का उपचार करवाने देवराज के पास पहुंचा था। मौके पर उपचार करते पाया गया और डिग्री ना होने पर उसकी क्लीनिक को सील किया गया है।

इसी तरह मेडिकल के लाइसेंस और सर्टिफिकेट में नाम एकरूपता ना होने के कारण मेडिकल को सील किया गया है। वहीं खरखरी में स्थित अंबिका हॉस्पिटल निरीक्षण में पहुंचे तो अस्पताल संचालक नदारद मिले और अस्पताल संचालित संबंधित दस्तावेज बताने में असमर्थ रहे। जिस पर अस्पताल को 26 जुलाई को अस्पताल संचालित करने संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने की समय सीमा दी गई है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
CGNews: फर्जी डिग्री से चला रहा था अस्पताल, एसडीएम ने दबिश देकर किया सील Mahasamund News पूरी न्यूज़ पड़े | सरगुजा टाइम्स