SURGUJA TIMES : RAIPUR - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह से छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 40 विद्यार्थी 22 अगस्त को मुलाकात करेंगे। एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी पहली बार वायुयान से रवाना होकर आज दिल्ली पहुंचे।
वायुयान से पहली बार दिल्ली पहुंचे विद्यार्थी
राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार जानेंगे।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।