✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
रायपुर

CGNews: सरोज पांडे के सवालों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी से सवाल पूछने का दिखाएं साहस, सीएम बघेल के कद का कोई नेता नहीं,पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 7 सितंबर 2023दे देखा गया: 1297 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

CGNews: कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है। सरगुजा टाइम्स रायपुर...

CGNews: कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है।

सरगुजा टाइम्स रायपुर। CG Election 2023 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहिये कि वो आइएनडीआइए (I.N.D.I.A) से इतना डर क्यों रहे है। देश के नाम इंडिया से मोदी को अचानक इतनी नफरत क्यों हो गयी है। देश की जनता वर्षों से भारत, इंडिया और हिंदुस्तान के नागरिक के रूप में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती रही है, फिर भाजपा देश के नाम में ही यह भेद क्यों कर रही है। भाजपा हमेशा फूट डालो में ही क्यों भरोसा करती है। बीजेपी धर्म से धर्म के बीच, वैमनष्यता फैलाते-फैलाते अब देश के नाम पर नफरत फैलाने की साजिश कर रही है। भाजपा देश में ही इतनी घृणा क्यों फैला रही है।

अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है क्या उनका यह दायित्व नहीं बनता की वह महीनों से जल रहे मणिपुर की महिलाओं की आवाज उठायें। सरोज पांडे अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें। छत्तीसगढ़ में महिलायें पूर्ववर्ती रमन राज और वर्तमान में किसी भी भाजपा शासित राज्य की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई है। मणिपुर की घटना के लिये देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री महिलाओं से माफी क्यों नहीं मांग रहे है?

सीएम बघेल के कद का मुकाबला करने में भाजपा सक्षम नहीं

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से डरी हुई है। उनकी योजनाओं का उनके कद का मुकाबला करने में भाजपा सक्षम नहीं। इसीलिये भाजपाई हमेशा उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते है। ईडी, आईटी की तमाम झूठी कार्र्वाईयों के बाद भी छत्तीसगढ़ की जनता के बीच में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, इससे भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी मालूम है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का उसके पास कोई जवाब नहीं है।

रमन सरकार में हुए घोटाले की जांच क्यों नहीं कर रही ईडी-आईटी

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरोज पांडे प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करने का साहस दिखायें कि ईडी, आईटी छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर कार्रवाई कर रही है तो रमन सिंह के 36,000 करोड़ के नान घोटाले, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, 4600 करोड़ के शराब घोटाले, पनामा पेपर घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं कर रही है। सरोज पांडे पूछे केंद्र सरकार रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के 1 लाख करोड़ का जांच क्यों नहीं करवा रही है। सरोज पांडे मोदी से पूछे कि अडानी के घोटालों पर वे चुप क्यों है।सरोज पांडे गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोलना कब बंद करेगी। क्या वे गंगाजल की कसम खा कर यह बयान दोहरायेगी की कांग्रेस ने शराबबंदी के लिये गंगाजल की कसम खाई थी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#CG Election 2023#CG NEWS#RAIPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
CGNews: सरोज पांडे के सवालों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी से सवाल पूछने का दिखाएं साहस, सीएम बघेल के कद का कोई नेता नहीं,पढ़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स