✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
रायपुर

Crime News गुंडागर्दी करने वाले बदमाश की पुलिस ने निकाली हेकड़ी ,बीच बाजार निकाला जुलूस

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 20 मई 2023दे देखा गया: 872 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

रायपुर। Raipur News: राजधानी में दबंगों ने मिलकर एक दुकानदार को जमकर पीट दिया। दुकानदार की गलती केवल यह थी कि उसने सिगरेट का पैसा बदमाशों से मांग लिया। यह उन्हें नागवार गुजर और उन्होंने दुकानदार की जमकर पिटाई करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी व...

रायपुर। Raipur News: राजधानी में दबंगों ने मिलकर एक दुकानदार को जमकर पीट दिया। दुकानदार की गलती केवल यह थी कि उसने सिगरेट का पैसा बदमाशों से मांग लिया। यह उन्हें नागवार गुजर और उन्होंने दुकानदार की जमकर पिटाई करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बदमाश की हेकड़ी निकाल दी। इस घटना में शामिल एक बदमाश को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने बदमाश से बीच बाजार में उठक बैठक भी लगवाई। इतना ही नहीं बदमाश ने पीड़ित के पैर छूकर घटना के लिए माफी भी मांगी।

Raipur News: राजधानी में दबंगों ने मिलकर एक दुकानदार को जमकर पीट दिया। पुलिस ने बदमाश की हेकड़ी निकाल दी।

दुकानदार को जमीन पर पटक-पटककर मारा

दरअसल, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कुशालपुर ओवर ब्रिज के पास रेडिएंट हास्पिटल के बाजू में सुंदरनगर अमरपुरी चौक निवासी भुवनेश्वर साहू (49) की चाय और डेली नीड्स की दुकान है। गुरुवार रात दो युवक बाइक से उसकी दुकान पहुंचे थे। उस वक्त भुनेश्वर दुकान बंद कर रहा था।

बदमाशों ने भुवनेश्वर साहू से सिगरेट का डिब्बा मांगा। इस पर दुकानदार ने उन्हें सिगरेट का डिब्बा दिया, मगर पैसे को लेकर बदमाश उससे विवाद करने लगे। बदमाशों ने दुकानदार से कहा कि तुम इतनी महंगी सिगरेट बेच रहो हो। हम पूरा लेना चाहते थे। मगर फिलहाल एक ही दो।

पैसे मांगने पर दुकानदार पर भड़का बदमाश

इसके बाद दुकानदार ने उन्हें एक सिगरेट दे दी। सिगरेट देने के बाद दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे। जिसके बाद बदमाश दुकानदार पर भड़क गए। बदमाशों ने दुकानदार से कहा कि तुमको पता नहीं है, हम लोग कौन हैं। हम यहां के दबंग हैं। तुम हमें जानते नहीं हो, दुकानदार के न मानने पर विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने पत्थर से पहले दुकानदार के सिर पर हमला कर दिया, और पटक-पटककर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के दौरान पास में खड़े लोग तमाशबीन होकर देखते रहे। मारपीट में भुवनेश्वर साहू को नौ टांके लगे हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

गल्ले से पैसे और सोने की चेन गायब

मारपीट में बुरी तरह जख्मी भुनेश्वर को एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद से दुकानदार के गल्ले में रखे सात हजार नकद और सोने की चेन गायब है। शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज करने के साथ ही श्रीरामनगर,न्यू चंगोराओभाठा निवासी आरोपित रमेश यादव(37) को गिरफ्तार कर दूसरे फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

सरेराह बदमाश का निकाला जुलूस

बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बदमाश को कान पकड़वाकर उनका जुलूस निकाला और चौराहे पर उठक बैठक भी लगवाई। पुलिस का उद्देश्य इलाके में बदमाशों की गुंडागर्दी का खौफ खत्म करना है। पुलिस की इस कार्रवाई की लोग तारीफ कर रहे हैं.

surguja times raipur.

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#RAIPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...