✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
रायपुर

Crime News: 11 चोरी की बाइक के साथ पांच गिरफ्तार, दो खरीददार शामिल, मास्टर चाबी का करते थे उपयोग

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 3 जनवरी 2023दे देखा गया: 773 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

रायपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपित और दो खरीददार सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रायपुर। Raipur Crime News: शहर में रोजाना चार से पांच गाड़ियां चोरी हो रही हैं। पुलिस ने इसके लिए विशेष टीम का गठन...

रायपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपित और दो खरीददार सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर। Raipur Crime News: शहर में रोजाना चार से पांच गाड़ियां चोरी हो रही हैं। पुलिस ने इसके लिए विशेष टीम का गठन किया है। इसके तहत टीम लगातार आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है। टीम ने अलग-अलग स्थानों से 11 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपित और दो खरीददार सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टर चाबी का उपयोग कर बड़ी ही शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद सस्ते दाम में गाडि़यों को बेच देते थे।

पुलिस ने अनिल सिंह रजावत, अनिल गुप्ता, डागेश्वर निषाद, निलेश जैन, संजीत सिंह उर्फ लाला को गिरफ्तार किया गया है। थाना सरस्वती नगर के प्रकरण में आरोपित अनिल सिंह रजावत एवं अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की कुल पांच नग दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं आरोपित संजीत सिंह उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की छह बाइक जब्त की गई है। आरोपित डागेश्वर निषाद एवं निलेश जैन को चोरी का वाहन खरीदा था।

मामले का राजफाश करते हुए एएसपी अभिषेक माहेश्वरी -ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत लगातार आ रही थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम का गठन कर आरोपितों की पतासाजी की जा रही थी। इसी के तहत विशेष टीम को सूचना मिली कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत जगन्नाथ चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिल सिंह रजावत निवासी कानपुर उप्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अनिल सिंह रजावत से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अनिल सिंह रजावत से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी दुर्ग निवासी अनिल गुप्ता के साथ मिलकर थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के अनुपम गार्डन, समता कालोनी एवं कार्पोरेट पार्क पार्किंग से मास्टर चाबी का उपयोग कर पांच बाइक चोरी करना और चोरी की दो बाइक को डागेश्वर निषाद एवं निलेश जैन के पास बिक्री करना बताया गया है। जिस पर वाहन चोरी में संलिप्त आरोपित अनिल गुप्ता, डागेश्वर निषाद एवं निलेश जैन को भी पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी गाडि़यां जब्त की गई।

एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

आरोपित संजीत सिंह उर्फ लाला शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ थाना माना में हत्या का प्रयास, चोरी, वाहन चोरी, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों के लगभग एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। जिनमें वह जेल निरूद्ध रह चुका है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#RAIPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...