✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर

Crime News: अन्नप्राशन समारोह के दौरान घर में चोरी, गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

द्वारा: SURESH GAIN•प्रकाशित: 17 मार्च 2025•दे देखा गया: 1256 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Crime News: अम्बिकापुर | गांधीनगर थाना क्षेत्र में अन्नप्राशन समारोह के दौरान चोरी की बड़ी वारदात सामने आई, जिसमें चोरों ने नगदी समेत कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्त...

Crime News: अम्बिकापुर | गांधीनगर थाना क्षेत्र में अन्नप्राशन समारोह के दौरान चोरी की बड़ी वारदात सामने आई, जिसमें चोरों ने नगदी समेत कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

चोरी की वारदात कैसे ......

11 मार्च 2025 को पटेलपारा निवासी विश्वनंद जायसवाल ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मार्च को उनके घर अन्नप्राशन कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल हुए थे। जब सभी लोग पंडाल में भोजन कर रहे थे, तभी चोरों ने ऊपर के कमरे में रखी अलमारी से 15 सोने की छुछिया, कान का झूमका, चांदी के बर्तन, नगदी ₹38,000, मोबाइल और जेवरों के बिल सहित कुल ₹70,000 का सामान चोरी कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए आरोपी.....

जब परिवार ने घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो दो अज्ञात युवक घर में घुसते और चोरी कर बैग में सामान ले जाते दिखे। पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/25 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

गांधीनगर पुलिस ने ऐसे पकड़े आरोपी

जांच के दौरान संदेहियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

विवेक प्रजापति (20 वर्ष) – निवासी नवापारा लक्ष्मी कन्या हॉस्टल, गांधीनगर
अनुराग पटेल (20 वर्ष) – निवासी वसुंधरा बिहार गोधनपुर, गांधीनगर

इन दोनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया, जिसमें चांदी की कटोरी, चांदी का चम्मच, सोने की बाली, चांदी की बिछिया, मोबाइल और बैग शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹30,000 आंकी गई है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...

संबंधित समाचार (Related News)

Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया
Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।