रायपुर। Raipur News: राजधानी में दबंगों ने मिलकर एक दुकानदार को जमकर पीट दिया। दुकानदार की गलती केवल यह थी कि उसने सिगरेट का पैसा बदमाशों से मांग लिया। यह उन्हें नागवार गुजर और उन्होंने दुकानदार की जमकर पिटाई करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बदमाश की हेकड़ी निकाल दी। इस घटना में शामिल एक बदमाश को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने बदमाश से बीच बाजार में उठक बैठक भी लगवाई। इतना ही नहीं बदमाश ने पीड़ित के पैर छूकर घटना के लिए माफी भी मांगी।

Raipur News: राजधानी में दबंगों ने मिलकर एक दुकानदार को जमकर पीट दिया। पुलिस ने बदमाश की हेकड़ी निकाल दी।
दुकानदार को जमीन पर पटक-पटककर मारा
दरअसल, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कुशालपुर ओवर ब्रिज के पास रेडिएंट हास्पिटल के बाजू में सुंदरनगर अमरपुरी चौक निवासी भुवनेश्वर साहू (49) की चाय और डेली नीड्स की दुकान है। गुरुवार रात दो युवक बाइक से उसकी दुकान पहुंचे थे। उस वक्त भुनेश्वर दुकान बंद कर रहा था।
बदमाशों ने भुवनेश्वर साहू से सिगरेट का डिब्बा मांगा। इस पर दुकानदार ने उन्हें सिगरेट का डिब्बा दिया, मगर पैसे को लेकर बदमाश उससे विवाद करने लगे। बदमाशों ने दुकानदार से कहा कि तुम इतनी महंगी सिगरेट बेच रहो हो। हम पूरा लेना चाहते थे। मगर फिलहाल एक ही दो।
पैसे मांगने पर दुकानदार पर भड़का बदमाश
इसके बाद दुकानदार ने उन्हें एक सिगरेट दे दी। सिगरेट देने के बाद दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे। जिसके बाद बदमाश दुकानदार पर भड़क गए। बदमाशों ने दुकानदार से कहा कि तुमको पता नहीं है, हम लोग कौन हैं। हम यहां के दबंग हैं। तुम हमें जानते नहीं हो, दुकानदार के न मानने पर विवाद शुरू हो गया।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।