दुर्ग। CG जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णानगर के बजरंग चौक में बीती रात एक महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो तीन दिनों से बीमार थी। इसके चलते घरवालों ने तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया था। सुपेला पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। उन्हें सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी 39 वर्ष ने अपने पति दिलीप सोनी 45 वर्ष का गला दुपट्टे से घोंटकर मार दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले तीन-चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी।




💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।