बूथों को मजबूत करने चला रहे अभियान, बूथ कमेटी गठन करके रूप रेखा कर रहे तैयार
SURGUJA TIMES- भिलाई। विधानसभा चुनाव आने वाला है। चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने अपनी तैयारी सख्ती से शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस का प्लान ही दूसरा है। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ पर फोकस कर रही है। बूथ को मजबूत बनाकर हर बूथ को जीतने की रणनीति तैयार कर ही है। और इसमें कांग्रेस काफी हद तक सफल और मजबूत योजना बनाकर काम भी शुरू कर दी है।
इसी कड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के मागदर्शन और नेतृत्व में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सहयोग से भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ चलो अभियान जोर पकड़ने लगा है। भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी श्री मनोज पांडेय जी ने बूथ को मजबूत बनाते के लिए कमान संभाल ली है और वे रोज बैठकें कर रहे हैं। श्री मनोज पांडेय द्वारा हर वार्ड में जाकर बूथ कमेटी बनाई जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में कैसे काम करना है। इसकी रणनीति बना रहे हैं। बूथ को मजबूत बनाने के लिए

बूथ कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है कि कैसे बूथ को मजबूत कर सकते है। कैसे मतदाताओं को युवाओं को कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताकर, शासन की जनहितैषी, महत्वाकांक्षी योजनाओं लोगों को कितना लाभ हो। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सरकार अाने के बाद युवाओं को कितने रोजगार मिले, खुर्सीपार का कितना विकास हुआ। इस तरह शासन और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से मतदाताओं को दिल जीता जा सके। इसकी जानकारी दे रहे हैं।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।