✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर

कलेक्टर श्री भोसकर की अध्यक्षता में धान उपार्जन एवं निराकरण हेतु संबंधित विभागों का बैठक

द्वारा: Samridh Mandal•प्रकाशित: 29 अक्टूबर 2024•दे देखा गया: 257 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में धान खरीदी की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस का...

अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में धान खरीदी की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना हो, इसका कड़ाई से ध्यान रखा जाए। धान खरीदी कार्य में संलग्न सभी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से अपने दायित्वों को निभाएं जिससे किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अवधि, शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता, समर्थन मूल्य, बायोमेट्रिक धान खरीदी, खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर, टोकन की जानकारी सहित समस्त जानकारी का दीवार लेखन सुनिश्चित करें।

साथ ही धान खरीदी केंद्रों में स्थल की सफाई, कांटा बाट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कैप कवर, बरदाने की व्यवस्था, हमालों की व्यवस्था, डनेज व्यवस्था, छाया, पेयजल जैसी समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। किसानों को धान विक्रय में किसी तरह की परेशानाओं ना हो, उनके साथ संवेदनशील रवैया रखें लेकिन कोचियों और बिचौलियों पर अपनी पैनी नजर रखें। उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जीरो शॉर्टेज हमारा लक्ष्य है। आगामी ढाई माह इसी दिशा में कार्य किया जाना है। धान खरीदी के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करने वालों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव ने बैठक में बताया कि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी की जाएगी। इससे पूर्व 7 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक उपार्जनकेंद्र में कंप्यूटरीकरण का ट्रायल रन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बायोमेट्रिक धान खरीदी के लिए सीमांत एवं लघु कृषक को अधिकतम 02 टोकन और दीर्घ कृषकों को अधिकतम 03 टोकन प्रदाय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीते धान खरीदी वर्ष में 317987 टन धान खरीदी की गई। इस वर्ष धान उपार्जन का लक्ष्य 351073 टन रखा गया है। उन्होंने बताया कि शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर समितियों में सोमवार से शुक्रवार तक धान खरीदी की जाएगी। बैठक में डीएमओ श्री अरुण विश्वकर्मा, डीएम नान श्री जेपी तिर्की, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से श्री प्रकाश गुप्ता सहित समस्त खाद्य निरीक्षक, समिति प्रबंधक और उपार्जन केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#Ambikapur News

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...

संबंधित समाचार (Related News)

Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया
Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।