✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
Stories

Naagin 7 Promo Video : प्रियंका चौधरी या आयशा सिंह, जाने कौन होगी एकता कपूर नई नागिन? प्रोमो वीडियो में दिखी शिवनागिन की झलक, देखें Video…

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 14 जुलाई 2023दे देखा गया: 1202 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Naagin 7 Promo: नागिन’ टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. यह शो अक्सर टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहता है. सुपरनैचुरल इस सीरियल के हर सीजन की कहानी काफी एंटरटेनिंग रही है और ये ऑडियंस को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखती है. शो का सीज़न 6 काफी हिट रहा जि...

Advertisement

Naagin 7 Promo: नागिन’ टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. यह शो अक्सर टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहता है. सुपरनैचुरल इस सीरियल के हर सीजन की कहानी काफी एंटरटेनिंग रही है और ये ऑडियंस को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखती है. शो का सीज़न 6 काफी हिट रहा जिसका प्लॉट दिलचस्प था और स्टोरी भी दमदार थी. नागिन 6 में बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया और महक चहल ने लीड रोल निभाया था.

इस वीडियो में नई नागिन (Naagin) भगवान शिव से कह रही है, “आप ही पुरातन, आप ही परिवर्तन, आप ही आदि आप ही अंत, अब विदा चाहती है आपका शिव वरदान, अब आप ही लिखेंगे इस ब्रह्मांड में नई नागिन की कहानी। कौन होगी वो नागिनों की नागिन, दिव्य दृष्टि, दिव्य शक्ति, शिव नागिन।” इस शो का प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन अब इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस इस बात का भी अनुमान लगा रहे हैं कि शो में आखिर नई नागिन कौन होगी?

Advertisement
https://twitter.com/avni_016/status/1678073320284250112?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1678073320284250112%7Ctwgr%5E5739add433647dc657a760178cdf779e1a5c8c11%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftcp24.news%2F2023%2F07%2F11%2Fnaagin-7-promo-video-priyanka-chaudhary-or%2F

प्रियंका चाहर चौधरी और आयशा सिंह को लेकर लगाए जा रहे कयास
‘नागिन 7’ (Naagin 7) का प्रोमो वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) नजर आ रही हैं तो वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम आयशा सिंह शो में नागिन की भूमिका निभा सकती हैं। प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “क्या यह परी है? जल्द ही आ रहा है नागिन 7” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने यह आयशा सिंह हैं। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे ये प्रियंका नहीं लग रहीं, क्योंकि इसका वॉकिंग स्टाइल उनकी तरह नहीं है। लेकिन हां मुझे आवाज में कुछ समानताएं लग रही हैं।” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “किसी भी एंगल से ये प्रियंका नहीं लग रही बल्कि आयशा सिंह (Ayesha Singh) लग रही है।” शो में नई नागिन के नाम पर खूब कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर शो का हिस्सा प्रियंका बनेंगी या फिर आयशा सिंह।

Advertisement
टैग्स (Tags):#Bollybood News

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Naagin 7 Promo Video : प्रियंका चौधरी या आयशा सिंह, जाने कौन होगी एकता कपूर नई नागिन? प्रोमो वीडियो में दिखी शिवनागिन की झलक, देखें Video… | सरगुजा टाइम्स