ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
राजनांदगांव

Naxalite encounter : मुठभेड़ में जवानों ने 14 लाख का इनामी नक्सली को मार गिराया, हथियार बरामद , पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 29 सितंबर 2023दे देखा गया: 1077 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Naxalite encounter : मुठभेड़ में जवानों ने 14 लाख का इनामी नक्सली को मार गिराया, हथियार बरामद , पढ़े पूरी खबर

Naxalite encounter : राजनांदगांव। - नक्सल मोर्चे में तैनात बालाघाट पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के हाथों ढेर हुआ नक्सली तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वांछित था। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम था। छ...

Advertisement
Naxalite encounter : राजनांदगांव। - नक्सल मोर्चे में तैनात बालाघाट पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के हाथों ढेर हुआ नक्सली तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वांछित था। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के रहने वाले उक्त नक्सली की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। बता दें कि बालाघाट के बिरसा पुलिस थाना क्षेत्र के सोनगुड्डा क्षेत्र के कोदापार के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद हॉकफोर्स और बालाघाट पुलिस के जवानों का एक गश्ती दल सर्चिंग के लिए रवाना हुआ। आज सुबह लगभग 8 बजे पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मुकाबला किया। दोनों ओर से घंटे भर की फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का मुआयना करने पर एक नक्सली का शव मिला। वहीं मौके से एक थ्री-नॉट-थ्री बंदूक भी जवानों ने बरामद किया। मारे गए नक्सली की पहचान कमलू के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित है। इस संबंध में बालाघाट रेंज आईजी संजय सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते बताया कि मलाजखंड दलम में तामिल हार्डकोर नक्सली कमलू पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारा गया है। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सीमा पर हुए मुठभेड़ के बाद सीमा पर हाईअलर्ट किया गया है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Naxalite encounter : मुठभेड़ में जवानों ने 14 लाख का इनामी नक्सली को मार गिराया, हथियार बरामद , पढ़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स