✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरमोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतअम्बिकापुर : मेंटिनेंस या सिर्फ बिजली कटौती? सरगवां सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशानअम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरमोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगन
अम्बिकापुर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 6 जुलाई 2026दे देखा गया: 0 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

केंद्र एवं राज्य सरकार से डबल मिलेगी सब्सिडी 3 किलोवाट रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर परिवार को मिल रही मुफ्त सब्सिडी

Advertisement
अम्बिकापुर 05 जुलाई 2026/  स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना का लाभ लेकर जिले के ग्राम पंचायत कंठी की रहने वाली श्रीमती अनीता चैधरी अब केवल बिजली की उपभोक्ता नहीं रहीं, बल्कि सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा दाता बन गई हैं।

श्रीमती अनीता चैधरी ने बताया कि पहले वे नियमित रूप से बिजली का बिल चुकाती थीं, लेकिन बिजली की खपत बढ़ने से बिल का भार भी बढ़ जाता था। श्रीमती चैधरी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किया है। इसके बाद उनके घर की बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी है और उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। आवश्यकता से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजे जाने से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाले लाभ ने उनके परिवार का मासिक खर्च कम किया है और अब बिजली बिल की चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से लगभग ₹1.08 लाख की सब्सिडी प्रदान कर रही हैं जिससे सोलर संयंत्र लगाना काफी आसान और किफायती हो गया। इस आर्थिक सहायता के कारण आम परिवार भी बिना अधिक वित्तीय बोझ के स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को अपना सकते हैं।

श्रीमती चैधरी ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित करें और योजना का लाभ उठाएं। इससे न केवल बिजली बिल में बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम लोगों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने की पहल के लिए भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आर्थिक राहत के साथ-साथ स्वच्छ और हरित भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...