✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
रायपुर

President Raipur Visit: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय वि‍वि के कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ,पड़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 31 अगस्त 2023दे देखा गया: 440 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

President Draupadi Murmu Visit Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मु के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर पहुंचीं। रायपुर। President Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: राष्ट्...

President Draupadi Murmu Visit Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मु के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर पहुंचीं।

रायपुर। President Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मु के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर पहुंचीं। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जवानों ने उन्‍हें गार्ड आफ आनर दिया।

स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्‍वागत किया। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद रहे।

जगन्नाथ मंदिर के आरती कार्यक्रम में शामिल हुईं राष्ट्रपति

एयरपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहां उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

इसके बाद विधानसभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। अपराह्न में महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राष्ट्रपति दूसरे दिन बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी।

गौरतलब है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित शांति सरोवर, सड्डू रायपुर में सकारात्मक परिवर्तन समारोह आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन को भी न्यौता मिला है। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बहनों ने राज्यपाल से सौजन्य भेंटकर उन्हें निमंत्रण दिया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रायपुर की संचालिका सविता, लीना, नथमल और महेश भाई उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगी शामिल

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का छत्तीसगढ़ में शुभारंभ करने राष्ट्रपति रायपुर आएंगी। इस अवसर पर 31 अगस्त को सुबह 11.50 बजे ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचन्दन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए रायपुर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया कि समारोह में भाग लेने के लिए माउंट आबू से संस्थान के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्युजंय भाई रायपुर आएंगे। समारोह में इंदौरा जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, भिलाई केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, शिक्षाविद सेवा प्रभाग की एडिशनल डायरेक्टर बीके लीना दीदी, न्यायविद सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके नथमल भाई भाग लेंगे।

31 अगस्‍त को सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का होगा शुभारंभ

सकारात्मक परिवर्तन से आशय एक ऐसे सामाजिक और आध्यात्मिक परिवर्तन से है, जो कि सभी के लिए लाभकारी सिद्ध हो। यही व्यक्ति निर्माण, राष्ट्र निर्माण और विश्व निर्माण की प्रक्रिया है। इस कार्य में हम सभी को अपना योगदान देना होगा। सकारात्मक सोच से ही समाज में बदलाव आएगा।

समारोह में भाग लेने के लिए माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के अनुसार प्रत्येक प्रतिभागी को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिसके बाद उन्हें फोटो लगा हुआ प्रवेश पत्र दिया जाएगा। उस फोटोयुक्त प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाने पर ही उन्हें समारोह में प्रवेश की अनुमति होगी। यह प्रवेश पत्र केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।

31 अगस्त का कार्यक्रम

सुबह 9.25 बजे दिल्ली से रवाना होंगी।

सुबह 11.05 बजे पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी।

11.05 बजे पर 11.20 बजे तक गार्ड ऑफ ऑनर।

11.20 बजे पर एयरपोर्ट से शांति सरोवर, विधानसभा पहुंचेंगी।

11:50 बजे पर ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी।

12.50 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगी।

1.00 बजे राजभवन में ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।

शाम 4.00 बजे राजभवन से रवाना होकर 4.10 बजे महंत घासीदास संग्रहालय पहुंचेगी।

35 मिनट तक राजभवन में रुकने के बाद राजभवन रवाना होंगी।

शाम 5 बजे राजभवन में पौध रोपण करेंगी।

शाम 7.30 बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी।

1 सितम्बर का कार्यक्रम

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1697151801034981495?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1697151801034981495%7Ctwgr%5E649c750987d7afca37a780421cf0313561e5cdc5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur-president-draupadi-murmu-to-visit-chhattisgarh-for-two-days-on-31-august-and-1-september-know-minute-to-minute-programs-in-raipur-and-bilaspur-8216832

सुबह 8.45 बजे राष्ट्रपति राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

सुबह 9.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

9.15 बजे एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी।

सुबह 10 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पहुंचेंगी।

यहां से 10.40 बजे महामाया मंदिर में देवी दर्शन और आरती करेंगी।

11.35 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय कोनी, बिलासपुर पहुंचेगी।

11.45 बजे से 12.30 बजे तक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

12.45 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड से रायपुर रवाना।

1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

140 बजे एयरपोर्ट से राजभवन आएंगी।

1.55 बजे लंच लेंगी।

शाम 4.15 बजे से 4.45 बजे तक वे यहां छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी।

शाम 5.45 बजे राजभवन से रवाना होकर 5.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

शाम 5.15 बजे रायपुर से रवाना होंगी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
President Raipur Visit: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय वि‍वि के कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ,पड़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स