सरगुजा टाइम्स । अंबिकापुर,19 जून 2025 । छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश और रिपोर्टिंग पर रोक लगाने वाले आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में पत्रकारों का विरोध तेज़ हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को अंबिकापुर में पत्रकारों ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के आदेश की प्रतियां जलाईं और डीन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी।
इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन सरगुजा प्रेस क्लब के नेतृत्व में किया गया, प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने इस आदेश को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला और पत्रकारिता पर पहरा बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की।
दरअसल,छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक विवादास्पद आदेश जारी किया था, जिसमें प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और संबंधित अस्पतालों में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। आदेश के अनुसार,किसी भी समाचार को कवर करने से पहले पत्रकारों को अस्पताल प्रबंधन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया था।

💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।