रायपुर: माना धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है. कार में एक जली हुई लाश भी मिली है. मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह निवासी शदाणी दरबार के रूप में पहचान हुई है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई कार में आग लग गई और भीतर बैठे शख्स को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. मृतक पुलिस विभाग से रिटायर हवलदार है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।
खबरोंं के अनुसार माना थाना अंतर्गत धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है। कार में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह के रूप में पहचान हुई है, जो शद्दानी दरबार इलाके का बताया जा रहा है। मृतक पुलिस विभाग से रिटायर्ड हवलदार का बेटा बताया जा रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल यह हादसा है या हत्या इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची माना थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।