25 दिसंबर को अमित चौहान एक-दो दिन की छुट्टी लेकर गया और वापस नहीं लौटा। विगत तीन माह में लाखों रुपये की चोरी की थी।
रायपुर। नौकर का रहन सहन, लग्जरी लाइफ देखकर जब मालिक ने घर की आलमारी चेक की होश उठ गए। कारोबारी ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपित को चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अमित चौहान की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की रकम से क्रय की गई कार, दो बाइक, सोने के जेवरात और तीन नग आइफोन लगभग 14 लाख रुपये जब्त किया गया है। आरोपित तीन माह में मौका पाकर अलग-अलग तारीख में लाखों रुपये की चोरी की वारदात की थी।
खम्हारडीह क्षेत्र में कारोबारी अभिषेक मानिक ने चोरी कि रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि वह नमन बिल्डिंग चौथा मंजिल कचना रोड खम्हारडीह में रहता है। प्रार्थी के घर में अमित चौहान निवासी इच्छापुर सराईपाली महासमुंद विगत तीन साल से घरेलू नौकर का काम कर रहा था। 25 दिसंबर को अमित चौहान एक-दो दिन की छुट्टी लेकर गया है, जो कि नहीं लौटा है। जिससे प्रार्थी को शक होने पर उसके द्वारा घर के पैसे का हिसाब किया गया जिस पर उसे ज्ञात हुआ कि अमित चौहान विगत तीन माह में लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गया है। जिस पर आरोपित अमित चौहान के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू की गई।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।